क्या घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहता है विपक्ष? बिहार बंद पर BJP-JDU का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

बिहार में मतदाता सूची संशोधन के ख़िलाफ़ विपक्ष के 'बिहार बंद' रैली पर भाजपा और जदयू ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया कि क्या विपक्ष घुसपैठियों और अन्य लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना चाहता है? क्या यह सच नहीं है कि रोहिंग्याओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं? वे (विपक्ष) ऐसे अवैध मतदाताओं के आधार पर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं। उनका यह रवैया गंभीर सवाल खड़े करता है। सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई.. या फिर यह किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश है। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc calls Bihar Bandh | वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल गांधी भी हुए शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद के मद्देनजर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बुधवार को बाधित हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कई अन्य विपक्षी नेता पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च का नेतृत्व किया। 

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग