Chai Par Sameeksha: Rahul Gandhi को सेल्फ गोल करने में मजा आता है या यही उनकी राजनीतिक शैली है?

By अंकित सिंह | Oct 06, 2025

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने राहुल गांधी के विदेश दौरे और उनके द्वारा दिए गए बयानों पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता के तमाम बयानों को देखें तो उसका निचोड़ यही निकलता है कि भारत का रहने वाला हूं, भारत के विरोध में बात सुनाता हूं। राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर छात्रों के बीच भारत के विरोध में बयान दे रहे हैं। इससे भारत की छवि बिल्कुल खराब हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का 'बिहार दांव': AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूची, अकेले लड़ेगी चुनाव!

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी में नेतृत्व की कमी है और यही कारण है कि चुनाव में हम कांग्रेस का लगातार खराब प्रदर्शन देखते हैं। लेकिन राहुल गांधी इस तरीके का बयान दे जाते हैं जैसे कि कांग्रेस की छवि पर असर पड़ता है। आरएसएस को कायर बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर नीरज दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और वह देश के प्रधानमंत्री हैं। आज आरएसएस का प्रचारक देश का प्रधानमंत्री है और यह पहला मौका है जब भारत यह शक्ति दिख रहा है। किसी को घर में घुसकर मारने का। तो यह अपने आप में दिखता है कि आरएसएस कितना मजबूत है और उसके लोग कितनी मजबूत इच्छा शक्ति रखते हैं और समय आने पर उसका प्रदर्शन भी करते हैं। नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में इतने सारे आतंकवादी हमले हुए लेकिन किसी का बदला नहीं दिया गया। सही से ट्रायल्स नहीं किए गए और सभी आरोपी बड़ी तक हो गए लेकिन आज स्थिति बदली हुई है।

इसके साथ ही प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में दौरे पर थे। वहां एसआईआर को बड़ा मुद्दा बनाया। मतदाता सूची जारी हो गया है। राहुल गांधी ने अब कोई ट्वीट नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को अभी विदेश जाने की बजाय बिहार में गठबंधन धर्म निभाना चाहिए था। बिहार में चुनाव बिल्कुल नजदीक है। आप सीट बंटवारा करते लेकिन आप विदेश पहुंच गए हैं। तेजस्वी यादव इधर अकेले परेशान है। तेजस्वी यादव अन्य गठबंधन सहयोगियों को भी आपकी वजह से कुछ कह नहीं पा रहे हैं। वह भी असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

अमित शाह का विपक्ष को 24 घंटे का चैलेंज, बोले- सरकार कुछ नहीं छुपा रही, हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?