क्या राहुल गांधी को लगता है कि सशस्त्र बल मणिपुर में भारतीयों पर गोली चलाएंगे: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

नयी दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करेंगे? इसने दावा किया कि कांग्रेस नेता के मन में लेशमात्र भी लोकतंत्र नहीं है। यह उल्लेख करते हुए कि गांधी ने दावा किया कि यदि अनुमति दी जाए तो सशस्त्र बल कुछ ही दिनों में राज्य में शांति बहाल कर सकते हैं, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि क्या वह वही चाहते हैं जो उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1960 के दशक में आइजोल में वायुसेना को बमबारी करने का आदेश देकर किया था।

इसे भी पढ़ें: Pawan Singh के 'काशी में शिव शंकर' गाने की धूम, शिवभक्त जबरदस्त तरीके से झूमने पर हुए मजबूर

हालाँकि लोकसभा में उनके कुछ विवादास्पद संदर्भ हटा दिए गए, लेकिन गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार के खिलाफ अपना आरोप दोहराया कि उसकी राजनीति के कारण मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई। प्रसाद ने कहा कि गांधी न तो देश को समझते हैं और न ही इसकी राजनीति को। भाजपा नेता ने विपक्ष पर संसद के मानसून सत्र के दौरान इसे बार-बार बाधित कर पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति