नियमित संबंध बनाने से वजन बढ़ता है या होता है कम? जवाब जानने के लिए पढ़ें ये लेख

By एकता | Apr 15, 2022

सेक्स करने से महिलाओं के शरीर को कई तरह फायदे मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नियमित सेक्स करने से दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है, तनाव को दूर करने में मदद मिलती है, अच्छी नींद आती है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। सेक्स करने से इन फायदों के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। महिलाओं के दिमाग में इन बदलाव से जुड़े कई भ्रम होते है जैसे नियमित सेक्स करने से वजन बढ़ता है। अपने बढ़ते वजन को देखकर यह सवाल कई महिलाओं के दिमाग में आता होगा। इस बात में कितनी सच्चाई है आईये जानते हैं।

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सेक्स करने से वजन नहीं बढ़ता है। पर हां सेक्स हार्मोन के असंतुलन की वजह से आपके शरीर में मोटापा बढ़ सकता है। इस चीज का यकीनन आपकी यौन गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। सेक्स हार्मोन महिलाओं की उम्र, पीरियड्स साइकिल जैसी चीजों पर निर्भर करते हैं। अगर महिलाओं के शरीर में डीएचईए हार्मोन(सेक्स हार्मोन) की कमी हो जाती है तो उनका वजन बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: जानें महीनें के किन दिनों में महिलाओं को पसंद होता है संबंध बनाना, चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाती

शादी के बाद वजन सेक्स की वजह से बढ़ता है?

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और लोग इस चीज को सेक्स से जोड़ लेते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। शादी के बाद सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों का भी वजन बढ़ने लगता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं वह अकेले लोगों के मुकाबले ज्यादा खाना खाते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में वजन बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: इस देश के लोग देखते हैं सबसे ज़्यादा पॉर्न, जानें भारतीयों की फेवरेट सेक्स पोजीशन

सेक्स करने से वजन कम होता है?

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज है। जो आपको प्यार के साथ-साथ मेहनत करने ओर मजबूर करती है। सेक्स आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। 30 मिनट के सेक्स सेशन में 100 से 300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार संबंध बनाने वालों के दिमाग में आते हैं ये सवाल, जवाब जानने के लिए पढ़िए आर्टिकल

सेक्स करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा?

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर नियमित सेक्स करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो यकीनन आप गलत तरीके से सेक्स कर रहे हैं। वजन कम करने के लिए लगभग 30 मिनट तक का सेक्स सेशन जरुरी है और यह सेक्स पोजीशन पर भी निर्भर करता है। अगर आप सेक्स के दौरान मेहनत नहीं कर रहे हैं तो आपका वजन कम नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका