जानें महीनें के किन दिनों में महिलाओं को पसंद होता है संबंध बनाना, चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाती

Couple
एकता । Apr 10 2022 8:16PM

हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा का बढ़ना लगभग छह दिनों तक सबसे ज्यादा रहता है और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन के उत्पादन के साथ मेल खाता है। जब महिलाओं के शरीर में ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन सबसे ज्यादा बढ़ते हैं तब उनका सेक्स करने का मन ज्यादा करता है।

हर महीनें के एक निश्चित समय में महिलाओं को सेक्स करने की इच्छा ज्यादा होती है। जो महिलाएं अपनी पीरियड्स साइकिल पर नजर रखती हैं उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि ओव्यूलेशन से ठीक पहले उनकी सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है। ओव्यूलेशन के दौरान महिलाएं प्राकर्तिक रूप से प्रेग्नेंट हो सकें इसलिए उनका शरीर इस दौरान हॉर्मोन का उत्पादन बढ़ा देता है जिसकी वजह से उनकी यौन इच्छा भी बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार संबंध बनाने वालों के दिमाग में आते हैं ये सवाल, जवाब जानने के लिए पढ़िए आर्टिकल

हर महीने के लगभग सात दिनों तक महिलाओं की फर्टिलिटी पॉवर चरम पर होती है। जब महिलाएं अपने ओव्यूलेशन के दिनों के करीब पहुंचने लगती हैं तो उनकी कामेच्छा में वृद्धि होने लगती है और ओव्यूलेशन होने के बाद महिलाओं की यौन इच्छा कम हो जाती है। हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा का बढ़ना लगभग छह दिनों तक सबसे ज्यादा रहता है और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन के उत्पादन के साथ मेल खाता है। जब महिलाओं के शरीर में ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन सबसे ज्यादा बढ़ते हैं तब उनका सेक्स करने का मन ज्यादा करता है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर महिलाओं की ये हरकतें कर सकती हैं उनके पार्टनर का मूड खराब, कहीं आप भी तो नहीं करती?

ओव्यूलेशन से 24 से 36 घंटे पहले ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन अपने चरम पर होते हैं। अगर महिलाएं इस दौरान अपने पार्टनर के साथ सेक्स करती हैं तो उनके प्रेग्नेंट होने की संभावना अधिक होती है। ओव्यूलेशन के तीन दिन पहले महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की संभावना 8% से 23% के बीच होती है। ओव्यूलेशन के एक दिन पहले यह 21% से 34% के बीच बढ़ जाती है। एक अध्ययन में पाया गया कि ओव्यूलेशन का समय बीत जाने के बाद महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ने लगता है जिसकी वजह से महिलाओं की यौन इच्छा कम हो जाती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़