भारत-रूस की दोस्ती तुड़वाना चाहते हैं ट्रंप? दे दिया अब कौन सा नया ऑफर

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2025

भारत और रूस की दोस्ती वर्षों पुरानी है। लेकिन इन दिनों कूटनीति कहे या मौजूदा जरूरत रूस के कट्टर दुश्मन अमेरिका से भी भारत की नजदीकियां पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है। अमेरिका और भारत की क़रीबी बहुत पुरानी नहीं है लेकिन सामरिक साझेदारी के तौर पर बहुत ही अहम है। अमेरिका की नजर भारत के डिफेंस बाजार पर भी है। जिस पर सालों से रूस का ही आधिपथ्य रहा है। अब अमेरिका भारत ते पुराने दोस्त और हथियारों के सप्लायर रूस के बाजार में सेंध लगाना चाहता है या फिर कहें कि हथियाना चाहता है। तभी तो अमेरिका की तरफ से एक बार फिर से सार्वजनित तौर पर कहा गया है कि रूस छोड़कर भारत हमसे ही हथियार खरीद। अभी हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अमेरिकी के वाणिज्य सचिव ने हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि आप अपनी रक्षा- सुरक्षा के लिए फ्रांस और ब्रिटेन में निर्भर रहे। इससे बुरा क्या हो सकता है। देखिए, अमेरिका दुनिया में सबसे बेहतर रक्षा प्रणाली तैयार करता है, निर्माण करता है और सप्लाई करता है। आप कभी भी फ्रांस और ब्रिटेन को अपना सप्लायर नहीं बना सकते। साथ ही रूस भी जिसके ऊपर आप निर्भर कर सकें और अपनी आजादी देख सकें। अमेरिकी रक्षा उद्योग दुनिया में सबसे बेहतर और उम्दा है। ये पूरी तरह से भारत के लिए भी अच्छा है। तो आप नामसमझ लोगों की बातों को सुनना बंद करें और अमेरिका से आकर बात करें। जो कि आपके प्रधानमंत्री ने किया भी है। उन्होंने अच्छा काम किया। जब वो यहां थे। 

इसे भी पढ़ें: ड्रैगन और हाथी की जोड़ी...भारत का नाम लेकर चीन ने अमेरिका को तगड़ा धो दिया

हाल ही में अमेरिका ने भारत को एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान एफ-35 का ऑफर दिया। हालांकि ये ऑफर कोई कागजी तौर पर नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। इससे पहले भी अमेरिका लगातार ये चाहता रहा है कि भारत रूस से अपने हथियारों की निर्भरता को कम कर दे और अमेरिका के साथ ज्यादा से ज्यादा रक्षा सहयोग पर काम करे। हालांकि भारत ने हमेशा से ये कहा है कि रूस भारत का हमेशा से एक विश्वसनीय साथी है। हालात कोई भी हो भारत रूस का साथ नहीं छोड़ता है। रूस के साथ भारत का रक्षा सौदा एस-400 और एके-203 राइफल तक ही सीमित नहीं है। रूस की तरफ से भारत की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उपकरण मुहैया कराई जाती है। भारतीय वायु सेना के रूसी मिग-29 और सुखोई-30 इसके कुछ जीवंत उदाहरण हैं। नौ सेना की बात करें तो रूसी जेट और पोत भी उसके बेड़े में शामिल हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और रूस के बीच एक मजबूत रक्षा सहयोग है। स्‍टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, 2010 से 2019 तक रूस ने अपने हथ‍ियार निर्यात का एक-तिहाई हिस्‍सा भारत को बेचा है। वर्तमान दौर में जल, थल और आसमान में हिन्दुस्तान की ताकत का कोई सानी नहीं है। भारतीय जवानों के साथ कदम से कदम मिलते हैं तो  दुश्मन के दिल हिलते हैं। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Cristiano Ronaldo पर सस्पेंस, Spain के खिलाफ Portugal के लिए करो या मरो का मुकाबला

Wimbledon में बड़ा उलटफेर! Naomi Osaka ने Top Seed सबालेंका का सपना तोड़ा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

एक Penalty Miss और Brazil World Cup से बाहर, Ancelotti ने बताई चूक के पीछे की पूरी कहानी

भारत के Manufacturing पर Global Giant Maersk का भरोसा, 1000 नए Containers का ऑर्डर दिया