क्या आपके बाल भी मेहंदी लगाने के बाद ड्राई हो जाते है? इन टिप्स को करें ट्राई

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 01, 2025

हर कोई अपने बालों की केयर जरुर करता है। मेहंदी जिसे हिना के नाम से भी जाना जाता है, इसका इस्तेमाल सदियों से प्राकृतिक हेयर डाई और कंडीशनर के रूप में किया जाता रहा है। ज्यादातर महिलाएं अपने बालों की केयर करने के लिए मेहंदी जरुर लगाती हैं। मेहंदी अपने ठंडक देने वाले गुणों, बालों को मजबूत और पोषण देने के साथ-साथ हेयर्स को एक समृद्ध, प्राकृतिक रंग देने की क्षमता के लिए जानी जाती है। लोग अपने बालों पर मेहंदी न केवल एक सुंदर लाल-भूरे रंग की टिंट पाने के लिए लगाते हैं, बल्कि स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रूसी को कम करने और बालों की बनावट को बेहतर बनाने के लिए भी लगाते हैं। लेकिन कई बार महिलाओं की ये शिकायत रहती है कि मेहंदी लगाने से बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं और बीच से टूटने लगते हैं। ऐसे में आप मेहंदी लगाते समय कुछ तरीकों को जरुर अपना सकते हैं।

मेहंदी का पेस्ट बनाने के दौरान आप इसमें मॉइस्चराइजिंग सामग्री मिलाएं। यह आपके बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता। आप नारियल का दूध, जैतून का तेल या एलोवेरा जैसी चीजों को मिला सकते हैं। फिर आप इस पेस्ट को लगा सकते हैं।

मेहंदी लगाने से पहले बालों में तेल लगाएं

यदि आप बालों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, लेकिन इसके बाद आपके हेयर्स ड्राई हो जाते हैं, तो आप मेहंदी लगाने से पहले बालों में हल्का-सा जैतून, नारियल या आर्गन तेल का बालों में लगा सकती है। इससे बालों में रुखापन नहीं आता मेहंदी बालों में अच्छी से लगा सकते हैं।

मेहंदी लगाने के बाद बालों को कवर करें

जब आप मेहंदी का पेस्ट बालों में लगा लें तो उसे ढकें जरुर। ऐसा करने से पेस्ट नम रखने और सूखने से बचाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने बालों को प्लास्टिक रैप या शॉवर कैप में लपेटें।

 ज्यादा देर न लगाएं

कई बार होता है कि बालों पर जरुरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से बाल ड्राई हो जाते हैं। जब भी आप बालों में मेहंदी लगाएं तो 25 से 30 मिनट के बाद हेयर वॉश करें।

बाल वॉश करने के लिए अपनाएं सही तरीका

कई बार ऐसा होता है कि मेहंदी लगाने के बाद बाल ड्राई हो जाते है और हेयर्स टूटने भी लगते हैं, तो आप मेहंदी ड्राई होने के बाद बालों को सही तरीके से वॉश करें। मेहंदी धोने के बाद अपने बालों को हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो सकते हैं। नमी बनाए रखने के लिए बालों को डीप कंडीशन करें।

प्रमुख खबरें

Hurun India Index: 50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले भारतीय Startups की संख्या 51 हुई

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे