By अनन्या मिश्रा | Mar 12, 2025
होली पर करें ये उपाय
अगर आप होली के दिन तुलसी के पौधे को गुलाल अर्पित करते हैं। इस उपाय को करने से जातक को वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए होली पर सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करें और फिर एक-दूसरे के साथ होली खेलें। इस उपाय को करने से जातक के भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
रिश्ते में आएगी मजबूती
होली के दिन अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर गाय के चरणों में गुलाल लगाते हैं और गाय को गुड़ रोटी खिलाते हैं। तो इससे पति-पत्नी पर गौ माता की कृपा बनी रहती है। वहीं पति-पत्नी के प्रेम संबंधों में मजबूती आती है।
दूर होगी आर्थिक समस्याएं
अगर आप भी आर्थिक समस्या से परेशान हैं, तो आप होली के दिन गुलाल का आसान सा उपाय कर सकते हैं। आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा सा गुलाल डालें। फिर दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ इससे आय वृद्धि के भी योग बनते हैं।
घर आएगी सुख-समृद्धि
बता दें कि होली की सुबह किसी पात्र में हल्दी या फिर पीले रंग का गुलाल को घोलकर घर के मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर छिड़काव कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।