कोरोना काल में बनी थी संजीवनी ! अब आयकर विभाग ने डोलो-650 बनाने वाली कंपनी के परिसरों में मारे छापे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

बेंगलुरु। आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में बेंगलुरु स्थित एक फार्मा कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड के परिसरों की बुधवार को तलाशी ली। यह कंपनी ‘डोलो-650’ टैबलेट का उत्पादन करती है जिसका उपयोग गत दो वर्षों से ज्यादा समय से व्यापक स्तर पर कोविड-19 के मरीजों ने किया है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग नेतलाशी के दौरान वित्तीय दस्तावेजों, बैलेंसशीट और वितरकों से संबंधित जानकारी एकत्र की। पीटीआई-ने कंपनी पर की गई कार्रवाई से संबंधित सवाल आयकर विभाग को भेजे हैं, जिसके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बूस्टर डोज को लेकर सरकार ने बदले नियम, अब 9 की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकेंगे वैक्सीन 

अधिकारियों ने कहा कि कंपनी तथा उसके वितरकों के अन्य शहरों में स्थित ठिकानों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वह फार्मा के उत्पाद तथा ‘एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट’ बनाती है और देश में इसकी 17 उत्पादन इकाइयों के अलावा विदेश में भी कारोबार है। कंपनी के प्रमुख फार्मा उत्पादों में डोलो-650 दवा शामिल है जिसे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड