घरेलू शेयर बाजारों में एशियाई समकक्षों में तेजी के अनुरूप शुरुआती कारोबार में बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.57 अंक चढ़कर 82,384.55 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।0 अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,508.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव