घरेलू विज्ञापन उद्योग की आय 2022 में 16 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय विज्ञापन उद्योग की आय वर्ष 2022 में 16 प्रतिशत बढ़कर 11.1 अरब डॉलर यानी 88,639 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। डेंटसू ग्लोबल की विज्ञापन खर्च पूर्वानुमान जुलाई 2022 रिपोर्ट के अनुसार, इस वृद्धि के साथ भारतीयविज्ञापन उद्योग विश्व में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कुल विज्ञापन में डिजिटल क्षेत्र की हिस्सेदारी 33.4 प्रतिशत रही। वही टीवी क्षेत्र की वर्ष 2022 के दौरान कुल विज्ञापन में हिस्सेदारी 41.8 प्रतिशत रही। टेलीविजन पर कंटेंट और आईपीएल जैसे खेल कार्यक्रमों से टीवी पर विज्ञापनों की संख्या बढ़ी है।’’

रिपोर्ट कहती है कि डिजिटल मंचों पर विज्ञापन व्यय के टेलीविजन की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन