22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा चोरी, डोनाल्ड ट्रंप का देश के नाम संबोधन, अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम अपने संबोधन में पिछले चुनावों के नतीजों पर शक जताया है। गुरुवार शाम (भारतीय समय में शुक्रवार सुबह) अपने भाषण में ट्रंप ने एक बार फिर वो बातें कही हैं, जिनका इस्तेमाल वे 2020 के चुनाव में अपनी हार को नकारने के लिए करते रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि 18 राज्यों के मतदाताओं का डेटा चीन द्वारा हैक या चोरी किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने अगर पावर नेटवर्क पर किया अटैक तो...ईरान ने Houthis को दे दिया ऐसा निर्देश, इस तुरुप के इक्के से घबरा जाएंगे सारे देश

हमारा मानना ​​है कि अमेरिका के विरोधी - जिनमें कम से कम रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ-साथ गैर-सरकारी समूह भी शामिल हैं - अमेरिका के चुनावी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुँचाने की क्षमता रखते हैं। दस्तावेजों में यह भी कहा गया है कि चुनाव से जुड़े सेंट्रलाइज़्ड डेटा स्टोर - जैसे वोटर रजिस्ट्रेशन डेटाबेस, पोलबुक और चुनाव की आधिकारिक वेबसाइटें सबसे ज़्यादा खतरे में हैं और विरोधी इन सिस्टम्स तक पहुँच बनाकर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। आज रात, हम जनवरी 2020 से जून 2026 तक की ये सभी जानकारियाँ जारी कर रहे हैं। यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर किया गया एक साइबर हमला है।

इसे भी पढ़ें: China की दोस्ती से चिढ़े ट्रंप ने फोड़ा पुल, ईरानियों ने फिर गजब कर दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि चीनी सरकार ने चुनाव से पहले अमेरिकी जनता की राय को प्रभावित करने की कोशिश की। उनके बारे में नेगेटिव खबरें छापने के लिए अमेरिकी पत्रकारों को पैसे दिए गए। ट्रंप ने दावा किया कि चीनी सरकार चाहती थी कि वे चुनाव हार जाएं। इसके लिए उन्होंने पत्रकारों को रकम की पेशकश की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों से 'सेव एक्ट' पास करने की मांग की है। इस कानून के तहत वोटिंग पर कई तरह की पाबंदियां और शर्तें लगाई जाएंगी और वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी अमेरिकियों से कहता हूं कि हाउस और सीनेट में अपने प्रतिनिधियों से मांग करें कि वे बिना किसी देरी के सेव अमेरिका एक्ट पास करें।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार