पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को 'उड़ाने' का किया ऐलान!

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2026

दुबई से उड़ान भरकर इजराइल जाने वाले विमान में कट्टरपंथी को पायलट ने जिस तरह से उसे क्रैश करने की कोशिश की और फिर अपनी जान जोखिम में डालकर भारतीय कैप्टन स्मित ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए 170 से ज्यादा यात्रियों को बचाया। उसके बाद से ही पूरी दुनिया स्मिथ मछार की बहादुरी को सलाम कर रही है। इजराइल के पीएम नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय पायलट को सच्चा हीरो बताया है तो कुछ कट्टरपंथियों के पेट में दर्द हो गया है। भारतीय पायलट की बहादुरी से पाकिस्तानियों को इतनी मिर्ची लगी है कि वो जमकर जहर उगल रहे हैं क्योंकि उस विमान में बहुत सारे इजराइली लोग थे और इजराइल से कैसे पाकिस्तान के लोग जो है जलते हैं वो आपको पता ही होगा। पाकिस्तानियों को शायद सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से हो रही है कि आखिर विमान क्रैश क्यों नहीं हुआ? मगर अब विमान हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू इतने भड़के हुए हैं कि उन्होंने मुस्लिम देश को उड़ाने का ही ऐलान कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या Middle East में फिर भड़केगी जंग की चिंगारी? Flydubai घटना पर नेतन्याहू बोले- हमलावरों से वसूलेंगे 'बहुत भारी कीमत'

यानी कि ट्रंप ने एक तरह से यह कह दिया है कि अगर इस घटना में ईरान का हाथ पाया गया तो उसे दहला दिया जाए। 
पीएम मोदी ने भी कैप्टन स्मिथ से बात की। इस दौरान स्मिथ बेहद भावुक हो गए। बातचीत के दौरान भारतीय पायलट ने घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्हें किस चीज से हिम्मत मिली। स्मिथ ने बताया कि मैं मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था। मैं हमेशा पढ़ता हूं। सर आई एम जस्ट मैं एक सिर्फ पॉजिटिविटी में मैं जभी भी मेरे को दर्द होता है। मुझे एक ही चीज आती है। मैं सिर्फ हनुमान चालीसा बोलता हूं। उस टाइम पे भी मैं सिर्फ हनुमान चालीसा ही बोल रहा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। तो इस तरह से स्मिथ की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। साथ ही हमला करने वाले कट्टरपंथी की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal

Bigg Boss 20 | कैप्टेंसी टास्क के दौरान काज़ी तौकीर और आसिफ़ खान के बीच हुई तीखी बहस! रीति तिवारी हुईं शो से बाहर