ट्रंप ने दी मीडिया को ‘अंतहीन विद्वेष’ खत्म करने की नसीहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2018

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की मीडिया से कहा है कि वह अपने ‘‘अंतहीन विद्वेष’’ और ‘‘गलत हमले’’ बंद करे। ट्रंप ने यह टिप्पणी तब की जब बुधवार को कुछ ही घंटों पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, वरिष्ठ डेमोक्रेट नेताओं और अमेरिकी समाचार संगठन सीएनएन को भेजे गए विस्फोटक उपकरणों की बरामदगी हुई। विस्कोनसिन में आयोजित अपने समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा,’’किसी को भी अपने राजनीतिक विरोधी की बेहिसाब ढंग से ऐतिहासिक खलनायकों से तुलना नहीं करनी चाहिए। ऐसा किया गया है। ऐसा हमेशा किया जाता है।

’’उन्होंने कहा, ’’हमें सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा या सार्वजनिक संपदा को नष्ट करना बंद करना होगा। आपसी मतभेदों को हल करने का एक तरीका है। इसे मतपेटी के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है।’’ ट्रंप ने कहा, ’’बड़े राष्ट्रीय हित के हिस्से के रूप में हमें अपने मतभेदों को समाप्त करके लोगों को जोड़ना होगा, मीडिया का ये भी कर्तव्य है कि वह सभ्य नागरिक स्वर में बात करे और अंतहीन विद्वेष और सतत नकारात्मकता पर लगाम लगाए व झूठे हमलों और कहानियों को रोके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करना ही होगा। उन्हें रोकना ही होगा। गौरतलब है कि सीएनएन को ट्रंप प्रशासन के जोरदार कवरेज के लिए जाना जाता है और वह लगातार राष्ट्रपति की आंख की किरकिरी बना हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों पर की थी गोलीबारी

Pakistan के प्रधानमंत्री ने रियाद में आईएमएफ प्रमुख से नए ऋण कार्यक्रम पर की चर्चा

Arvinder Singh Lovely की बगावत से मुश्किल में फंस सकती है कांग्रेस, इस पार्टी के लिए भी परेशानी

Rajnath Singh और Smriti Irani आज करेंगे नामांकन, रोड शो में भाजपा के कई बड़े नेता भी होंगे शामिल