Donald Trump की प्रचार अभियान टीम ने ई-मेल हैक किए जाने का किया दावा, Iran पर लगाए गंभीर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रही टीम ने शनिवार को कहा कि उनके ई-मेल हैक किए गए हैं। टीम ने दावा किया कि ईरान के लोग इन संवेदनशील आंतरिक दस्तावेज चुराने और उनके प्रसार में शामिल हैं। हालांकि,  प्रचार अभियान की कमान संभालने वाली टीम ने ईरान की संलिप्तता को लेकर सीधे कोई सबूत नहीं दिया, लेकिन उसका यह दावा माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद आया है। इस रिपोर्ट में 2024 में अमेरिकी अभियान में हस्तक्षेप करने के विदेशी एजेंटों के प्रयासों का विवरण दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन से जब ट्रंप के प्रचार अभियान के दावे के बारे में पूछा गया तो उसने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। मिशन ने बताया, ‘‘हम ऐसी रिपोर्टों पर कोई भरोसा नहीं करते।’’ मिशन ने कहा, ‘‘ईरानी सरकार के पास न तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा या मकसद है और न ही वह ऐसा करती है।’’

प्रमुख खबरें

Middle East Escalation | ईरान का नामोनिशान मिटा देगा, अमेरिका-ईरान में आर-पार की जंग, Donald Trump बड़ा कांड करने की फिराक में!!!

बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं