Donald Trump ने ईरानी अधिकारियों के साथ बैठकें रद्द कर प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘मदद भेजी जा रही है’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के बीच ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता रद्द कर दी है। साथ ही उन्होंने ईरान के नागरिकों से कहा, “मदद भेजी जा रही है।” राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को हालांकि यह विवरण नहीं दिया कि मदद का स्वरूप क्या है।

मानवाधिकार निगरानी संस्थाओं के अनुसार, ईरान में विरोध प्रदर्शनों में अब तक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप हालांकि अपने हालिया सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से ईरानी सरकार के साथ बातचीत करने की अपनी तैयारियों को लेकर अचानक रुख बदलते हुए नजर आए।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर सुबह किए गए एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी देशभक्तों, प्रदर्शन जारी रखो — अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो!!!” उन्होंने कहा, “हत्यारों और अत्याचारियों के नाम दर्ज कर लो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की निरर्थक हत्याएं बंद नहीं होतीं, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। मदद भेजी जा रही है।”

राष्ट्रपति ने बार-बार तेहरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है यदि उनके प्रशासन को पता चलता है कि इस्लामी गणराज्य सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल का प्रयोग कर रहा है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई के संबंध में कोई निर्णय लिया है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Devdutt Padikkal ने 199 रन बनाकर खत्म की तीसरे नंबर की बहस, India A मजबूत

Prabhas की Fauzi के टीजर पर विवाद, नेताजी को हिटलर से जोड़ने पर भड़के लोग

Kanimozhi ने TVK सरकार पर लगाया आरोप, कहा- Tamil Nadu में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े

मतदाता सूची विवाद पर UP CEO Navdeep Rinwa बोले, कंप्यूटर जातिवादी नहीं होते