डोनाल्ड ट्रंप ने बोरिस जॉनसन को शानदार चुनावी जीत पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी और कहा कि दोनों देश अब एक ‘‘व्यापक’’ नया व्यापार समझौता करने के लिए मुक्त हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया कि बोरिस जॉनसन को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई।

जॉनसन ने अमेरिकी व्यापार समझौते को ब्रिटेन को यूरोपीय संघ छोड़ने के उपहार के तौर पर पेश किया है जबकि लेबर पार्टी का दावा है कि यह ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएसएस) को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल देगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने हालांकि इससे बार-बार इनकार किया है और ट्रंप ने पिछले सप्ताह इस पर जोर दिया था कि उनकी एनएसएस में कोई रुचि नहीं है।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र