Donald Trump के फैसले से छाई बाजार में रौनक, भारतीय बाजार में हुई 26 लाख करोड़ की कमाई

By रितिका कमठान | Apr 19, 2025

भारतीय शेयर बाजार में रौनक फिर से लौटने लगी है। इस सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने लगभग छह फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। विदेशी निवेशकों की वापसी हुई है। महंगाई दर में कमी आने के कारण और मॉनसून सीजन भी बेहतर होने वाला है। इससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है।

बता दें कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। वहीं शनिवार और रविवार को भी शेयर बारजार बंद रहता है। बाजार जानकारों की मानें तो शेयर मार्केट में पॉजिटिव रुझान देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण विदेशी निवेश का आना, अमेरिकी ने टैरिफ पर 90 दिनों का ब्रेक लगाया था। आरबीआई ने मौद्रिक नीति में ढील दी थी।

इन सभी के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके बाद भी इंडियन मार्केट में वापसी हुई है। प्रोविजन एक्सचेंज डेटा की मानें तो बीते दो कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर में लगभग एक बिलियन डॉलर से अधिक का विदेशी निवेश हुआ है।

बाजार में ये सकारात्मक संकेत है कि अमेरिकी सरकार की ओर से टैरिफ पर ब्रेक के साथ अन्य देश के साथ संभावित बात का रास्ता खोलने के लिए ट्रंप सरकार का फैसला बाजार को मजबूती दे गया है। इससे व्यापारिक तनाव के बीच निवेशकों को राहत मिली है। ग्लोबल स्टॉक मार्केट में भी इसका असर दिखा है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!