लियू शियाओबो के निधन से अत्यंत दुखी हैं ट्रंप: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2017

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के नोबेल पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले और चीन के प्रतिष्ठित राजनीतिक कैदी लियू शियाओबो के निधन के बारे में जानकर काफी दुखी हैं। राष्ट्रपति की हार्दिक संवेदनाएं लियू शियाओबो की पत्नी लियू शिया और उनके परिवार एवं दोस्तों के साथ हैं।’’

 

61 वर्षीय शियाओबो को जेल में रहते हुए वर्ष 2010 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद कल उनका निधन हो गया। स्पाइसर ने एक बयान में कहा, ‘‘एक कवि, विद्धान और साहसी अधिवक्ता लियू शियाओबो ने लोकतंत्र और आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’

 

टेक्सास से रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि आज दुनिया ने आजादी का एक नायक खो दिया है। सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा कि चीन की कैद में लियू शियाओबो की मौत मौलिक मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है जिसके लिए लियू ने अपना पूरा जीवन बिता दिया। इसके अलावा सीनेटर मार्को रुबियो और कांग्रेस के सदस्य सैंडर लेविन ने भी शियाओबो के निधन पर शोक जताया है।

 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना