डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी नेता पुतिन के साथ अपने संबंध को बताया बहुत अच्छा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

ओसाका। जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी नेता के साथ अपने रिश्ते को बहुत अच्छा बताया।  ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ होना बहुत सम्मान की बात है। 

इसे भी पढ़ें: G-20 सम्मेलन में ट्रम्प ने पुतिन से मुस्कुराते हुए कहा, "कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना"

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संबंध बहुत, बहुत अच्छे हैं। रूस के साथ ट्रंप के संबंध और दोनों के बीच 2018 में हेलसिंकी में हुई बैठक के बाद पैदा हुए विवाद की पृष्ठभूमि में दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड