ट्रम्प ने किम जोंग को कोरिया के असैन्यकृत क्षेत्र में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को दक्षिण और उत्तर कोरिया के असैन्यकृत क्षेत्र में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। किम ने हालांकि इसे अब तक स्वीकार नहीं किया है। ट्रम्प के ट्विटर पर इस शानदार निमंत्रण ने सबकों चौंका दिया है। अगर किम इसे स्वीकार करते हैं तो कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों के बीच दो पूर्व दुश्मन देशों के नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक होगी।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी नेता पुतिन के साथ अपने संबंध को बताया बहुत अच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम देखते हैं, अगर वह वहां हुए तो हम दोनों दो मिनट के लिए मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ एक विचार रखा है क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह अभी कहां हैं, क्या पता वह उत्तर कोरिया में न हो। हमारे संबंध अच्छे हैं यह अच्छी बात है कोई बुरी बात नहीं। ट्रम्प और किम इससे पहले सिंगापुर और हनोई में शिखर वार्ता कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव