ऐसी बड़ी प्लानिंग में हैं डोनाल्ड ट्रंप, खुलासे को सुनकर हिल जाएंगे एशिया से यूरोप तक के देश

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबसे सत्ता में आए हैं, दुनिया में ऐसी उथल पुथल मची है कि ज्यादातर देश उनके कार्यकाल के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दुनिया ये समझ ही नहीं पा रही है कि इसका करे क्या? ये सवेरे कुछ बोलता है, शाम को कुछ सोचता है औऱ रात को कुछ और ही करता है। इसके सोचने, समझने और कहने व करने में कोई कनेक्शन नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है, जिसका संकेत उन्होंने देना शुरू कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान सात नए विमान मार गिराए गए थे : ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि यह बहुत दिलचस्प बात है। मेरे पास कई सालों में किसी भी राष्ट्रपति के लिए सबसे अच्छे आंकड़े हैं। एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि और मैं कहूँगा कि अगर आप इसे पढ़ेंगे, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है। मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। यह बहुत बुरा है, लेकिन हमारे पास बहुत सारे महान लोग हैं। अगस्त की शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि उनके वर्तमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उनके उत्तराधिकारी होने की 'सबसे अधिक संभावना' है। हालाँकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में अभी कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से, ट्रंप 2028 में एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करके सुर्खियों में रहे हैं, हालाँकि अमेरिकी कानून किसी व्यक्ति को तीसरी बार चुनाव लड़ने से रोकता है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे ज़्यादा संभावना यही है—सच कहूँ तो, वह उपराष्ट्रपति हैं... मुझे लगता है कि मार्को भी ऐसे व्यक्ति हैं जो शायद किसी न किसी रूप में जेडी के साथ मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म