चीन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग पर हमला बोलते हुए चीन की ओर से नए शुल्क लगाने की योजना पर त्वारित जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया। ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों से चीन छोड़ने को भी कहा। ट्रंप ने कहा कि हमें चीन की जरूरत नहीं है। अगर ईमानदारी से कहूं तो हम उनके बिना बहुत बेहतर होंगे। 

व्यापार युद्ध पहले ही अमेरिका की प्रगति की रफ्तार कम कर चुका है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कमज़ोर किया है और शेयर बाजारों की भी हालात खराब की है। ट्रंप ने कहा ‘‘हमारे देश को इतने सालों में चीन में खरबों डॉलरों का नुकसान हुआ है। उन्होंने एक साल में अरबों डॉलर की कीमत पर हमारी बौद्धिक संपदा को चुराया है और वे यह जारी रखना चाहते हैं, लेकिन मैं यह नहीं होने दूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: बौखलाए पाक को प्रियंका चोपड़ा मामले में UN ने दिया यह करारा जवाब!

उन्होंने कहा कि हमारी महान अमेरिकी कंपनियों को आदेश दिया जाता है कि वे चीन का विकल्प देखना शुरू कर दें और वे वापस देश आने का भी विकल्प रखें तथा अमेरिका में अपने उत्पाद बनाएं। इससे पहले चीन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अमेरिका से आयात किए जाने वाले 75 अरब डॉलर के उत्पादों पर दस प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के