G7 नेताओं से Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- Iran अब Surrender करने वाला है

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2026

वर्चुअल बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी7 के नेताओं से कहा कि ईरान आत्मसमर्पण करने ही वाला है। यह जानकारी जी7 देशों के तीन अधिकारियों ने दी, जिन्हें इस चर्चा की जानकारी दी गई थी। प्रमुख औद्योगिक देशों के नेताओं के साथ हुई इस कॉल के दौरान ट्रंप ने ये टिप्पणियां कीं। इस कॉल में ट्रंप ने हाल ही में हुए सैन्य अभियान "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" के नतीजों के बारे में बात की। बातचीत से परिचित अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप ने इस अभियान को एक बड़ी सफलता के रूप में प्रस्तुत किया। कॉल के दौरान ट्रंप ने नेताओं से कहा कि उन्होंने "एक ऐसे कैंसर से छुटकारा पा लिया है जो हम सभी के लिए खतरा था, जिसका जिक्र उन्होंने ईरान से जुड़े हालात के संदर्भ में किया। एक्सियोस के अनुसार, सहयोगी देशों से बात करते हुए उन्होंने इस अभियान के सकारात्मक परिणामों पर भी प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें: जंग के बीच ट्रंप को किम ने ललकारा, ईरान वॉर में नार्थ कोरिया की अमेरिका को दो टूक

बहरीन में हमले की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाज सुनी गई और दुबई में एक औद्योगिक क्षेत्र से काला धुआं उठता देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, किसी मिसाइल या हमले को रोकने की कार्रवाई (इंटरसेप्शन) के बाद गिरे मलबे से आग लग गई थी। दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर की एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, “सफल इंटरसेप्शन” के बाद गिरे मलबे की वजह से इमारत को नुकसान हुआ है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, देश में अब तक 1,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि इजराइल ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं अमेरिका के कम से कम सात सैनिकों की मौत हो चुकी है, और आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास शुक्रवार तड़के तेज हवाई हमले हुए। हमलों के समय फलस्तीनियों के समर्थन में आयोजित होने वाले वार्षिक कुद्स दिवस कार्यक्रम के लिए रैलियां शुरू होने वाली थीं। इजराइल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उसकी वायुसेना ने ईरान में 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियां और हथियार उत्पादन स्थल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

World Hypertension Day 2026: साइलेंट किलर High BP बन रहा जानलेवा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ