डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन नई मिसाइल रक्षा योजना पेश करने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन उत्तर कोरिया और ईरान की ओर से संभावित मिसाइल हमले से बचाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नई सुरक्षा नीति पेश करेगा। इसमें अंतरिक्ष आधारित मिसाइल रक्षा तंत्र बनाने, रूस और चीन की ओर से विकसित की जा रही उन्नत हथियार व्यवस्था का जवाब दिये जाने के लिये तंत्र बनाने की योजना शामिल है।

अमेरिका में 2010 के बाद से प्रशासन की मिसाइल रक्षा समीक्षा का ब्यौरा राष्ट्रपति ट्रंप और उनके आला अधिकारियों के पेंटागन दौरे के दौरान जारी किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेक्जिट समझौता: टेरेसा मे ने सांसदों से की मिलकर काम करने की अपील

ट्रंप की कोशिश है कि एक ऐसा रक्षा तंत्र विकसित किया जाए जिससे किसी मिसाइल के छोड़े जाने से पहले या छोड़ने के कुछ ही मिनट के भीतर उसे रोक दिया जाए। अमेरिकी कांग्रेस पहले ही पेंटागन को इस प्रस्ताव पर काम करने के लिये कह चुकी है। इसके तहत लेजर से लैस ड्रोन को रक्षा तंत्र में शामिल किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!