ब्रिटेन की जेल में बंद जूलियन असांजे का ट्रंप से क्या है कनेक्शन?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020

लंदन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अपनी प्रत्यर्पण सुनवाई के दौरान यह दावा करने वाले हैं कि ट्रंप प्रशासन ने उन्हें सशर्त माफी की पेशकश की थी। असांजे के अनुसार उनसे कहा गया था कि वह यह कह दें कि 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेट नेशनल कमेटी (डीएनसी) के ईमेल लीक होने में रूस का हाथ नहीं था।

असांजे फिलहाल ब्रिटेन की जेल में बंद हैं और जासूसी के आरोप में अमेरिका प्रत्यर्पण का मुकदमा लड़ रहे हैं। अदालत में इसकी पूरी सुनवाई अगले सप्ताह से शुरू होगी। प्राथमिक सुनवाई बुधवार को लंदन में हुई जिसमें वकील एडवर्ड फिजगेराल्ड़ ने कहा कि तत्कालीन रिपब्लिकन सांसद डाना रोहराबचेर अगस्त 2017 में लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास गए थे।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ समझौता होने की उम्मीद है : डोनाल्ड ट्रम्प

फिजगेराल्ड़ ने कहा कि असांजे के अन्य वकील जेनिफर रॉबिन्सन का कहना था कि रोहराबचेर असांजे से मिलने आए थे और उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के निर्देश पर वह माफी की पेशकश कर रहे हैं...,अगर असांजे यह कहते हैं कि डीएनसी मेल लीक में रूस का कोई हाथ नहीं था। वकील के दावे पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी बात है।

प्रमुख खबरें

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास

Vinesh Phogat मामले में WFI को Delhi High Court का निर्देश, 2 हफ्ते में लें फैसला

राजस्थान BJP प्रमुख Madan Rathore बोले, Congress राज में भी 10 बार हुआ था SIR

Bombay High Court ने Arun Ferreira की गिरफ्तारी अवैध ठहराई, 2 लाख रुपये मुआवजे का आदेश