डोनाल्ड ट्रंप ने साथा एक बार फिर से चीन पर निशाना, कोरोना वायरस को कहा ‘कुंग फ्लू’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घातक कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया और इस बीमारी को ‘कुंग फ्लू’ कहा। यह महामारी दुनियाभर में 4,50,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है और 85 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है। ट्रंप पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के लिए बार-बार चीन को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं। उन्होंने बीजिंग पर वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: हैकर्स ने डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन के कैम्पेन को हैक करने का किया प्रयास: गूगल

‘कुंग फ्लू’ शब्द चीन की परंपरागत मार्शल आर्ट ‘कुंग फू’ से मिलता जुलता है। जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार कोरोना वायरस से दुनियाभर में 85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.5 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है जहां संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले हैं और 1,19,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप (74) नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति 77 वर्षीय जो बाइडेन को पराजित कर पुन: राष्ट्रपति बनने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान