Donald Trump ने रोका Canada के सामान पर 50 प्रतिशत Tariff, अंतिम समय में बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले 20 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले अंतिम क्षणों में हुए समझौते के बाद लिया गया। ट्रंप की सोशल मीडिया मंच पर की गई इस घोषणा से आगे की बातचीत के लिए समय मिल गया है।

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कनाडा और अमेरिका के बीच एक समझौता हो गया है।’’ ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले ये आयात शुल्क कनाडा से हर साल अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान के करीब पांच प्रतिशत हिस्से पर लागू होते। इनमें हॉकी स्टिक से लेकर जीभ की जांच में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छोटी छड़ियों (टंग डिप्रेसर) तक कई तरह के उत्पाद शामिल हैं। हालांकि, इसका राजनीतिक प्रभाव आर्थिक प्रभाव से कहीं अधिक होने की संभावना थी।

कनाडा ने चेतावनी दी थी कि नए शुल्क लगाए जाने की स्थिति में वह भी अपने स्तर पर शुल्क लगाकर जवाब देगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक विवाद और बढ़ सकता था। पिछले साल दोनों देशों के बीच 880 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार हुआ था।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?