डोनाल्ड ट्रंप ने दिया 740 अरब डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2021 के लिए देश का रक्षा बजट बढ़ाकर 740 अरब डालर करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव चीन और रूस के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है जो अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती है। ट्रंप के रक्षा बजट प्रस्ताव के मुख्य पहलू हैं परमाणु आधुनिकीकरण, मिसाइल निष्फल करना आदि। इसके अलावा अंतरिक्ष, साइबर तथा हवाई क्षेत्र के लिए भी इसमें कोष का प्रावधान किया गया है।

व्हाइट हाउस और पेंटागन की ओर से जारी बजट प्रस्ताव में ट्रंप प्रशासन ने दो शत्रुओं रूस तथा चीन की ओर से खतरे को रेखांकित किया है। इसमें कहा गया है कि ये दोनों देश सैन्य आधुनिकीकरण की राह पर हैं और अपने पड़ोसियों को विवश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प का दावा, अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा का नेता कासिम अल-रेमी

बजट प्रस्ताव में पेंटागन ने कहा है कि सुरक्षा परिदृश्य बेहद खतरनाक ढंग से बदल रहा है। चीन और रूस पड़ोसियों को मजबूर करने, विरोधी स्वरों को दबाने और स्वतंत्रता को कमतर करने के लिए आक्रामक तरीके अपना रहे हैं। इसमें ईरान और उत्तर कोरिया का भी जिक्र है और कहा गया है कि वे बड़े पैमाने पर तबाही मचाने में सक्षम हथियारों को विकसित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार