Donald Trump ने भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को रोकने के अपने दावे को फिर दोहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने एक साल से भी कम समय में कई शांति समझौते कराए हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष ‘‘रुकवाकर कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाने’’ का श्रेय उन्हें दिया है।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने परमाणु हथियारों से लैस दो पड़ोसियों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने परमाणु हथियारों से लैस दो देशों भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका... पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम एक करोड़ लोगों को बचाया’। यह अद्भुत था और यह सम्मान की बात है।’’

ट्रंप बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले वर्ष हुए सैन्य टकराव को उन्होंने रुकवाया। वह पिछले वर्ष 10 मई से अब तक करीब 80 बार यह दावा कर चुके हैं।

उन्होंने पहली बार 10 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि कथित तौर पर अमेरिका की मध्यस्थता में ‘‘रात में हुई लंबी बातचीत’’ के बाद दोनों देश टकराव को ‘‘पूरी तरह और तत्काल’’ रोकने पर सहमत हुए। वहीं, भारत पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लगातार खारिज करता रहा है।

प्रमुख खबरें

World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद