आत्मसमर्पण के कुछ देर बाद ही Social Media मंच ‘एक्स’ पर लौटे Donald Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2023

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लंबे समय बाद वापसी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी हार को पलटने की साजिश रचने के आरोप में बृहस्पतिवार को अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण करने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने ‘एक्स’ का ढाई साल के अंतराल के पश्चात पहली बार इस्तेमाल किया।

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद परिसर) इमारत पर हमला करने के आरोपों के बाद ही उनका ट्विटर खाता बंद किया गया था। हालांकि, अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में उनका खाता दोबारा शुरू कर दिया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस सोशल मीडिया मंच से दूरी बनाए रखी थी।

प्रमुख खबरें

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी