पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर को ट्रंप ने बताया ‘‘खराब राष्ट्रपति’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जिमी कार्टर एक ‘‘अच्छे आदमी’’ हैं, लेकिन वह एक ‘‘खराब राष्ट्रपति’’ थे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कार्टर ने कहा था कि ट्रंप रूस के दखल की वजह से राष्ट्रपति बने। इसे लेकर ट्रंप ने शनिवार को कार्टर पर पलटवार किया।

कार्टर ने शुक्रवार को वर्जीनिया में मानवाधिकारों पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की थी। ट्रंप ने जापान में संवाददाता सम्मेलन में कार्टर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कार्टर डेमोक्रेट हैं और सिर्फ बातें बना रहे हैं। ट्रंप ने अपने बारे में कहा कि वह इसलिए राष्ट्रपति बने क्योंकि उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन की तुलना में ‘‘ज्यादा मेहनत और होशियारी’’ से काम किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह