Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

By एकता | Jun 14, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक बेहद नाटकीय मिलिट्री फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रंप एक नौसैनिक जहाज के डेक पर 'कमांडर इन चीफ' के रूप में खड़े नजर आ रहे हैं और दूरबीन से समुद्र की ओर देख रहे हैं।

ईरान के साथ आज ऐतिहासिक शांति समझौते का दावा

ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय पर की है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सफलता मिलने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रंप ने दावा किया कि रविवार को एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए एक मजबूत दीवार की तरह काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि अगर यह डील कामयाब नहीं होती है, तो अमेरिका के पास एक आखिरी और बड़ा विकल्प हमेशा तैयार है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की डील पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ईरान न्यूक्लियर डील की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "ओबामा की वो डील ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक बेहद आसान और सुगम रास्ता थी। अगर वो डील रहती, तो ईरान को छह साल पहले ही परमाणु हथियार मिल गए होते और वह कब का इसका इस्तेमाल भी कर चुका होता।"

ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नई डील इसके ठीक उलट है। इस समझौते के बाद ईरान किसी भी कीमत पर न्यूक्लियर वेपन नहीं बना पाएगा और डील साइन होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रास्ता भी पूरी दुनिया के लिए खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में Doctors की बड़ी चेतावनी, Salary Hike नहीं तो पूरे KP में कामकाज ठप करेंगे

ईरान ने किया रविवार को साइन करने से इनकार

एक तरफ जहां ट्रंप रविवार को ही समझौते पर मुहर लगाने की बात कह रहे हैं, वहीं ईरान ने रविवार को किसी भी तरह के हस्ताक्षर समारोह की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच समझौता जरूर हो सकता है, लेकिन इस समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप