डोनाल्ड ट्रम्प ने रोकीं सभी सैन्य मदद, यूक्रेन बोले- यह रूस के सामने समर्पण की ओर धकेल सकता है

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

यूक्रेनी सरकार ने यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले की कड़ी निंदा की है। एक शीर्ष आधिकारिक चेतावनी के साथ कि यह कदम कीव को रूस के सामने समर्पण की ओर धकेल सकता है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी अमेरिकी सैन्य सहायता की आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्रंप का यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक अभूतपूर्व टकराव के बाद सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: तो क्या ज़ेलेंस्की, इंदिरा गांधी की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति को करारा जवाब दे पाएंगे?

आदेश में ‘‘यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से सैकड़ों करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता पर भी रोक लगा दी गई है। इस पहले के माध्यम से धन प्रदान किया जाता है और यूक्रेन इसका इस्तेमाल केवल अमेरिकी रक्षा कंपनियों से सीधे नए सैन्य हार्डवेयर खरीदने के लिए कर सकता है।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार,24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्व नियोजित आक्रमण शुरू करने के बाद से अमेरिका अब तक 65.9 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान कर चुका है और 2014 में रूस के यूक्रेन पर शुरुआती आक्रमण के बाद से लगभग 69.2 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की गई है।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ