अमेरिका में अपराध, अव्यवस्था व अशांति का कारण बनेंगी Kamala Harris, डेमोक्रेटिक पार्टी की नयी उम्मीदवार पर Donald Trump ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंदी कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा उपराष्ट्रपति अमेरिका में अपराध, अव्यवस्था, अशांति और कत्लेआम का कारण बनेंगी। इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अब महज 100 दिन शेष बचे हैं। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन (81) के नाम वापस लेने के बाद उपराष्ट्रपति हैरिस (59) राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की नयी उम्मीदवार हैं। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने एक रैली के दौरान अपनी नयीप्रतिद्वंद्वी हैरिस को शनिवार को मिनीसोटा में मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन से भी खराब बताया। ट्रंप के साथ इस दौरान सीनेटर जे डी वैंस भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Tokyo के एडोगावा में विदेश मंत्री S Jaishankar ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

ट्रंप ने उपराष्ट्रपति के राजीनितक रिकॉर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी रहते हुए पूरी काउंटी को तबाह कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने आरोप लगाया, “कमला हैरिस असल में मार्क्सवादी जिला अटॉर्नी थी। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को को तबाह किया और अब हमारे देश को तबाह करेंगी।” ट्रंप ने साथ ही वादा किया कि वह व्हाइट हाउस में वापसी के बाद अमेरिका को ‘बिटकॉइन सुपरपावर’ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह संपूर्ण उद्योग के लाभ के लिए पारदर्शी नियामक मार्गदर्शन तैयार करने के लिए एक सलाहकार परिषद की नियुक्ति करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Congo: संगीत कार्यक्रम में भगदड़ से सात लोगों की मौत

ट्रंप ने शनिवार को बिटकॉइन सम्मेलन के दौरान ‘क्रिप्टोकरेंसी’ को लेकर कई वादे किए जिसमें प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के अध्यक्ष गैरी जेन्सलर को हटाने और ‘रणनीतिक राष्ट्रीय बिटकॉइन भंडार’ बनाने का वादा भी शामिल है। ट्रंप ने कहा, “मैं अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी और बिटकॉइन महाशक्ति बनाने को सुनिश्चित करने के लिए योजना बना रहा हूं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत