राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार असंतुलन को लेकर चीन को दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2018

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार असंतुलन और नीतियों को लेकर चीन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इस कदम से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार टकराव बढ़ सकता है। ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसने अमेरिकी इस्पात और अल्यूमीनियम उद्योग को नुकसान पहुंचाया है और वह सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरा प्रशासन विभिन्न रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है और सभी विकल्पों पर गौर कर रहा है। इन विकल्पों में शुल्क शामिल है।’’ ट्रंप ने व्हाइट हाउस बैठक में सांसदों तथा अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा, ‘‘वे स्टील की डंपिंग करते हैं और शुल्क देते हैं। उल्लेखनीय मात्रा में शुल्क का मतलब है कि अमेरिका को काफी राजस्व प्राप्त होगा और संभवत: इस्पात उद्योग तथा अल्यूमीनियम उद्योग हमारे देश में वापस आएगा। फिलहाल इन उद्योगों को नुकसान हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री विलबर रोस ने उन्हें इस बारे में जांच रिपोर्ट सौंपी है।।

प्रमुख खबरें

Israel का बड़ा Action: ईरान के 200 ठिकानों पर हमला, Tehran समेत कई शहर बने निशाना

शुक्रवार आया...कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन लौट आया! Iran पर हमले का गुस्सा Kashmir की सड़कों पर क्यों दिख रहा?

Assam चुनाव: Congress की 95% सीटों पर मंथन पूरा, Gaurav Gogoi बोले- कल तक आएगी लिस्ट

चार धाम यात्रा का Budget प्लान! Indian Railways लाया शानदार Tour Package, जानें किराया और Booking