Donald Trump ने नाचते हुए लिया हिंदुओं पर बड़ा फैसला, झूम उठेगा भारत!

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2024

रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद दिए अपने पहले भाषण में साफ तौर पर ऐलान कर दिया है कि अब दुनिया में कोई युद्ध नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं युद्ध रोकने जा रहा हूं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ऐसी बात कही जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को अमेरिका के उपराष्ट्रपति से भी मिलवाया है। अमेरिका में जेडी वेंस उपराष्ट्रपति बन गए हैं। जेडी वेंस का भारत के साथ जबरदस्त कनेक्शन है। कई लोग तो प्यार से जेडी वेंस को भारत का दामाद भी कहते हैं। जेडी वेंस ने भारतीय मूल की एक हिंदू महिला से शादी की है। आपको बता दें कि जेडी वेंस ने भारतीय मूल की वकील ऊषा चिलुकुरी वेंस से शादी की है। 

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद Donald Trump से PM Modi ने की फोन पर बात, कहा-शांति के लिए साथ करेंगे काम

येल में सहपाठी उषा ने वेंस को यूएस ग्रुप डिस्कशन आयोजित करने में मदद की। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और एक दूसरे को डेट करने लग गए। कई सालों तक डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2014 में शादी करने का फैसला कर लिया। बताया जाता है कि एक हिंदू पंडित ने शादी को संपन्न कराया था। जेडी उषा के तीन बच्चे इवान, विवेक और मीरा हैं। जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुश्किल समय में मेरी पत्नी का हिंदू धर्म कई बार फैसले लेते वक्त मेरे काम आया है। जेडी वेंस भारत के प्रति भी अच्छी राय रखते हैं। लेकिन इस्लाम पर वो कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। जेडी वेंस ने एक बार कहा था कि ब्रिटेन एक दिन इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की जीत से क्या चिढ़ गया चीन? दिया कुछ इस अंदाज में रिएक्शन

जेडी वेंस ये भी बोल चुके हैं कि पश्चिमी देशों में जैसे मुस्लिम शरणार्थी बढ़ रहे हैं वो बेहद ही चिंताजनक हैं। जेडी वेंस ठीक डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही बातें करते हैं। ऊषा पहली हिंदू महिला होंगी जो कि किसी उपराष्ट्रपति की पत्नी हैं। वह ‘सेंकड जेंटलमेंट’ (उपराष्ट्रपति के पति) डग एमहॉफ का स्थान लेंगी। देश में एमहॉफ पहले ऐसे यहूदी हैं जो कि किसी उपराष्ट्रपति के जीवनसाथी हैं।

प्रमुख खबरें

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े