Donald Trump के कड़े फैसलों के कारण TikTok Star Khaby Lame पर हुआ असर, अब छोड़ना पड़ गया America

By रितिका कमठान | Jun 11, 2025

दुनिया भर में लोगों को अपने रिएक्शन वीडियो से हंसाने वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अब अमेरिका छोड़ना पड़ रहा है। खाबी लेम के अमेरिका छोड़ने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों को कारण बताया गया है। 

हालांकि आईसीई ने खाबी को स्वेच्छा से अमेरिका से जाने की अनुमति दी है। इससे उनके खिलाफ औपचारिक निर्वासन का आदेश जारी नहीं हुआ है। इसका लाभ हुआ कि भविष्य में वो फिर से अमेरिका की यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि अब तक 25 वर्षीय खाबी लेम ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि अमेरिका ऐसे समय पहुंचा जब डॉनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद इमिग्रेशन नियमों को सख्ती से लागू किया गया है। 

खाबी लेम के बारे में बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने वीडियो बनाए थे। इस दौरान उनकी वीडियो बेहद मशहूर हुई थी। इसमें बिना बोले वो लाइफ हैक्स को मजाक में पेश करते थे और उनपर बोले बिना ही फीडबैक देते थे। टिकटॉक पर खाबी लेम के 162 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। 

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया