डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

पाम बीच। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको के प्राधिकारी अगर अवैध आव्रजन नहीं रोकते हैं तो अमेरिका अपनी दक्षिणी सीमा अगले सप्ताह बंद कर देगा। फ्लोरिडा में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, इसका मतलब पूरे कारोबार से हो सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका चाहते हैं कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करे पाकिस्तान

इस कदम से दोनों देशों की आर्थिक हालात प्रभावित हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘ हम इसे लंबे समय के लिए बंद करेंगे।’’ अमेरीकी राष्ट्रपति ट्ंरप मेक्सिको से अवैध आव्रजन को रोकने के लिए पिछले दो साल से ज्यादा समय से मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का वादा करते आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए धन मुहैया कराने के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला पर प्रतिबंध में भारत से मिल रही है मदद: अमेरिका

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड