Donald Trump को Qatar की ओर से गिफ्ट में मिलेगा लग्जरी जेट, 400 मिलियन डॉलर है किमत

By रितिका कमठान | May 12, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह कतर के दौरे पर रहेंगे। इस बीच चर्चा हो रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कतर के शासक परिवार की ओर से बेहद महंगा और शानदार गिफ्ट मिल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट में लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट दिया जा सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2029 तक अपने पद पर रहने वाले है। अपना पद छोड़ने से पहले तक कतर के जंबो जेट विमान का वो इस्तेमाल करेंगे जो कि राष्ट्रपति विमान के तौर पर होगा। इसके बाद ये जंबो जेट उस फाउंडेशन को सौंपा जाएगा को अबतक राष्ट्रपति पुस्तकालय की देखरेख करता है। संभावना जताई गई है कि ट्रंप की कतर यात्रा के दौरान इस गिफ्ट को दिए जाने की घोषणा हो सकती है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर सकते है। उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान ट्रंप की ये पहली विदेश यात्रा होगी।

 

कतर ने किया खंडन

डोनाल्ड ट्रंप को जेट गिफ्ट किए जाने की अफवाह के बीच कतर मीडिया का बयान भी सामने आया है। कतर मीडिया अताशे अली अल-अंसारी ने ने खबरों का खंडन किया है। इस संबंध में बयान जारी कहा स्पष्ट किया गया कि विमान के संभावित हस्तांतरण को लेकर क्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग चर्चा कर रहा है। इस मामले में कानूनी विभागों द्वारा समीक्षा की जानी है। अबतक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है।

 

जानें क्या ट्रंप स्वीकार कर सकते हैं गिफ्ट या नहीं

अमेरिकी संविधान की मानें तो सरकारी पद पर आसनी व्यक्ति अमेरिकी कांग्रेस की सहमति के बिना किसी राजा, राजकुमार या विदेशी राज्य से वेतन, गिफ्ट, पद या उपाधि स्वीकार नहीं कर सकता है। अमेरिकी संविधान का इमोल्युमेंट्स क्लॉज ऐसा करने से रोकता है। अमेरिकी लॉ विशेषज्ञ ने मीडिया को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वो जांच से बच सकते हैं मगर ये हैरान करने वाला कदम है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: Summer Wedding के बाद हनीमून की टेंशन? ये 5 जगहें देंगी कश्मीर और Switzerland जैसा फील

बिना चेतावनी आए तूफान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मचाई तबाही, Air India के तीन विमानों को पहुंचा भारी नुकसान

Middle East Crisis | ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते भारतीय शेयर बाज़ार में कोहराम, क्रूड ऑयल $96 के पार, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

Summer Diet: भीषण लू से बचाएगी कैरी या पुदीना? जानें कौन सी चटनी है असली Hero