अमेरिकी राजनयिक ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नहीं देखा ऐसा नेता जो...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में शीर्ष राजनयिक रहे कर्ट कैम्पबेल ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा की योजना से भारतीय-अमेरिकी समुदाय में ऊर्जा भर दी है। उनका कहना है कि इसके परिणामस्वरूप पहले जिस तरह से इस समुदाय के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की पकड़ थी, उसका कायम रहना अब मुश्किल होगा।

पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र मामलों के पूर्व अधिकारी कर्ट कैम्पबेल ने कहा, ‘‘मेरी उम्मीद है और मेरा अनुमान है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दिल्ली दौरा शानदार रहेगा।’’ एशिया समूह के मौजूदा चैयरमैन एवं सीईओ कैम्पबेल ने कहा कि ट्रंप की प्राथमिक दिलचस्पी दुनिया में अमेरिका की भूमिका को लेकर नहीं बल्कि दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने में है और यह यात्रा नवंबर में उनके चुनाव जीतने की संभावना को दर्शाएगी।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ समझौता होने की उम्मीद है : डोनाल्ड ट्रम्प

ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। कैम्पबेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीतिक कौशलों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ मैं यह कह सकता हूं कि मैंने ऐसा कोई अन्य नेता नहीं देखा जिसके संबंध पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी उतने ही अच्छे रहे हैं जितने कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हैं।’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को ऊर्जा से भर दिया है। कैम्पबेल ने कहा, ‘‘ अब ऐतिहासिक रूप से एक वोट बैंक के रूप में भले ही वे (भारतीय-अमेरिकी समुदाय) थोड़ा सा ज्यादा झुकाव डेमोक्रेट पक्ष की तरफ रखते हों लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जारी रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग

Narendra Modi का सेवा संकल्प और Reliance Q2 का मुनाफा, देश दुनिया की प्रमुख सुर्खियां

Bihar के 629 स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच लैब, कृषि मंत्री ने दी जानकारी