डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं जिसमें दोनों देशों के बीच के सामरिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने सहित रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं, इससे हमारे वैश्विक सामरिक संबंध और मजबूत होंगे।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वार्ता समग्र होगी और इसमें रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और अन्य द्विपक्षीय मामलों सहित हमारी रणनीतिक भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी-ट्रंप की बातचीत में सीमापार आतंकवाद का विषय भी आ सकता है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पुलवामा हमले के बाद भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आतंकवाद रोधी सहयोग दिखाई दिया है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी क्षेत्र में काफी सहयोग है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को चिह्नित करने में भी अमेरिका से काफी सहयोग मिला। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की टिप्पणी से भारत के स्वाभिमान का अपमान हुआ है: कांग्रेस

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ट्रंप अहमदाबाद में जिस मार्ग से गुजरेंगे, वहां देश के विभिन्न हिस्सों की झलक दिखाने वाले 28मंच तैयार किए जा रहे हैं, जिसे ‘इंडिया रोड शो’ कहा जा रहा है। ट्रंप के मार्ग में गांधी जी के जीवन को दर्शाते विभिन्न दृश्य भी होंगे। मोदी और ट्रंप मोटेरा स्टेडियम बड़ी संख्या में दर्शकों को संबोधित करेंगे जिसमें देश की विविधता को दर्शाते भारत के विभिन्न हिस्सों के लोग शामिल होंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे जहां वे ताजमहल में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली रवाना होंगे। इसके अगले दिन 25 फरवरी की सुबह ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा । वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट