JDU Bond| जदयू को बंद लिफाफे में 10 करोड़ दे गया दानदाता, चुनाव आयोग को पार्टी ने दी जानकारी

By रितिका कमठान | Mar 18, 2024

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल-यूनाइटेड ने बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिलने वाला चंदे के संबंध में है जो मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को अज्ञात दानदाता ने 10 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इस अज्ञात चंदे के बारे में जदयू ने चुनाव आयोग को भी जानकारी दी है।

पार्टी ने कुछ दानदाताओं का खुलासा भी किया है, जिन्होंने पार्टी को क्रमशः एक करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये के बॉण्ड दान के तौर पर दिए है। इसमें दानदाताओं के रूप में भारती एयरटेल और श्री सीमेंट के नामों की जानकारी दी गई है। जदयू ने ये भी बताया है कि इन बॉण्ड के जरिए कुल 24.4 करोड़ रुपये के दान का खुलासा हुआ है। इसमें से कई हैदराबाद और कोलकाता में स्थित एसबीआई की शाखाओं से जारी किए गए थे, और कुछ पटना में जारी किए गए थे। हालांकि, सबसे दिलचस्प जानकारी पार्टी के बिहार कार्यालय द्वारा दी गई जिसमें कहा गया था कि उसे तीन अप्रैल, 2019 को उसके पटना कार्यालय में प्राप्त बॉण्ड के दानदाताओं के विवरण के बारे में जानकारी नहीं है और न ही उसने जानने की कोशिश की क्योंकि उस समय उच्चतम न्यायालय का कोई आदेश नहीं था।

जदयू ने कहा, “कोई व्यक्ति तीन अप्रैल, 2019 को पटना स्थित हमारे कार्यालय में आया और एक सीलबंद लिफाफा सौंपा। जब इसे खोला गया तो हमें चुनावी बॉण्ड मिले। लिफाफे में एक-एक करोड़ रुपये के 10 बॉण्ड थे।’’ उसने कहा, ‘‘तदनुसार, भारत सरकार की गजट अधिसूचना के अनुसार, हमने पटना स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक खाता खोला और इसे जमा किया। इसके बाद 10 अप्रैल, 2019 को हमारी पार्टी के खाते में यह राशि जमा की गई। इस स्थिति को देखते हुए, हम दानदाताओं के बारे में अधिक जानकारी देने में असमर्थ हैं। साथ ही पार्टी ने श्री सीमेंट और भारती एयरटेल को अपने अन्य दाताओं के रूप में सूचीबद्ध किया। समाजवादी पार्टी ने दी गई एक जानकारी में, कुल 10.84 करोड़ रुपये के दान का खुलासा किया। उसने कहा कि उसे कुल 10 करोड़ रुपये के 10 बॉण्ड डाक द्वारा (लेकिन कोई नाम नहीं था) प्राप्त हुए थे। शेष राशि के लिए, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ने एस के ट्रेडर्स, सैन बेवरेजेज, ए के ट्रेडर्स, के एस ट्रेडर्स, बी जी ट्रेडर्स और एएस ट्रेडर्स को दानदाताओं के रूप में सूचीबद्ध किया।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav