मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत नहीं हूं: वाजपेयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

मेरठ|  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को कहा कि वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादास्पद बयान से सहमत नहीं हैं।

गौरतलब है कि एक टीवी चैनल में चर्चा के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘वह आजादी नहीं थी, वह भीख थी और जो आजादी मिली है, वह 2014 में मिली है।’’

इस बीच शनिवार को मेरठ के अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि कंगना रनौत ने जो बयान दिया है, उससे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: देश की आजादी पर टिप्पणी को लेकर कंगना की चौतरफा आलोचना, शिकायत दर्ज, पुतले फूंके गए

सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन, क्योंकि हमारे थाना क्षेत्र का मामला नहीं है इसलिए इस तहरीर पर यहां से कोई कार्रवाई कर पाना संभव नही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Final में Pakistan को हराकर India ने जीता Gold Medal, बिना विवाद खत्म हुआ मैच

Tejas LCA Mk-1A की डिलीवरी में भारी देरी, IAF अब Mk-2 पर भी कर रही विचार

Maharashtra में 1972 से भी बदतर सूखा, NCP-SP ने किसानों के लिए कर्जमाफी और राहत मांगी

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु