हरीश रावत की कैप्टन अमरिंदर को नसीहत, बोले- किसान विरोधी भाजपा के नहीं बनें मददगार

By अनुराग गुप्ता | Oct 01, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया है। पार्टी के सभी नेतागण 2 अक्टूबर को गांव में प्रवास करेंगे। सफाई के काम में हिस्सा लेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करेंगे। वाल्मीकि वस्तियों में जाएंगे। 

इसी बीच हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में हिस्सा लेने से मना किया था। उन्हें सीएलपी बैठक की सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया है। उन्हें पार्टी ने दो बार मुख्यमंत्री बनाया है।

हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को विचार करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कैप्टन को किसान विरोधी भाजपा का मददगार नहीं बनना चाहिए। उनका बयान किसी के प्रभाव वाला लगता है।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता