'अपराधियों की वकालत न करें, यह केस छोड़ दीजिए', कोलकाता मामले पर अधीर रंजन की कपिल सिब्बल से अपील

By अंकित सिंह | Aug 23, 2024

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद बंगाल सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्ष जबरदस्त तरीके से ममता सरकार पर हमलावर हैं। इसके साथ ही खबर यह है कि टीएमसी के भीतर से भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार का पक्ष रख रहे मशहूर वकील कपिल सिब्बल से खुद को कोलकाता मामले से अलग करने का अनुरोध किया है। 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की, बंगाल सरकार के पूछा- FIR 14 घंटे बाद क्यों?

अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा आपको (सिब्बल) आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद आम लोगों के बीच भावना और गुस्से के ज्वालामुखी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिवार से मिलीं और उन्हें लुभाने की कोशिश करते हुए कहा, आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे, चुप हो जाइए। यहां तक ​​कि आप (कपिल सिब्बल) भी कम रकम नहीं देंगे, क्योंकि ममता बनर्जी के पास बहुत सारा पैसा है जो हमारे टैक्स का पैसा है।'

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग