‘सेनाओं का मनोबल न गिराएं’, पहलगाम अटैक से जुड़ी याचिका पर SC ने सुनवाई से किया इनकार

By अंकित सिंह | May 01, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग करने वाली जनहित याचिका दायर करने वाले वकीलों की कड़ी आलोचना की है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा, "जिम्मेदार बनो। देश के प्रति तुम्हारा कुछ कर्तव्य है। क्या यही तरीका है.. कृपया ऐसा मत करो। कब से एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ऐसे मुद्दों (आतंकवाद) की जांच करने के लिए विशेषज्ञ बन गए हैं? हम किसी भी बात पर विचार नहीं कर रहे हैं। कृपया आप जहां जाना चाहते हैं, वहां जाएं।"

इसे भी पढ़ें: बिश्नोई गैंग की बदले की धमकी, हाफिज सईद की उड़ी नींद, पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाई देश के सबसे बड़ा दुश्मन की सुरक्षा

याचिकाकर्ताओं - फतेह कुमार शाहू, मोहम्मद जुनैद और विक्की कुमार - ने केंद्र, जम्मू और कश्मीर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटक क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश देने की मांग की।

प्रमुख खबरें

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का Jailer 2 फीवर! Drishyam 3 की कमाई में गिरावट, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

Anant Singh के बयान से सियासी बवाल, JD(U) ने किया Nitish Kumar का बचाव

Neeraj Chopra चोट के बाद अगले साल करेंगे दमदार वापसी, 2028 Olympics पर टिकाया लक्ष्य