हार्दिक पांड्या ने शेयर किया वीडियो, बोले- अपने सपनों की ताकत को कमतर न समझें

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2021

मुंबई। इंडियन प्रीमिलर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में नीलामी होने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो साझा किया। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि उनके कॅरियर को संवारने में आईपीएल की अहम भूमिका रही है। आईपीएल ही वह प्लेटफॉर्म है जहां से हार्दिक पांड्या को पहचान मिली और उनका टीम इंडिया में खेलने का सपना भी पूरा हो गया। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के कोच ने भी माना, कहा- खिलाड़ियों को IPL खेलने से रोकना काफी मुश्किल 

वीडियो ट्वीट करते हुए हार्दिक पांड्या ने लिखा कि कभी भी आप अपने सपनों की ताकत को कमतर न समझें। मैं खुशकिश्मत हूं। आईपीएल ऑक्सन हमेशा मुझे यह याद दिलाता है कि हमने कितना लंबा सफर तय किया है। वीडियो में पांड्या के बचपन की भी यादें शामिल हैं 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की मिलेगी इजाजत 

उस वक्त उन्होंने कहा था कि हम दोनों (हार्दिक और क्रुणाल) का यह एक सपना है कि जैसे यूसिफ पठान और इरफान पठान ने बड़ौदा और इंडिया को रिप्रेजेंट किया है रणजी ट्राफी में, वैसे ही हम दोनों भी बड़ौदा और इंडिया के लिए खेलें। बता दें कि हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़