लोगों को सबूत की ज़रूरत नहीं, ये पाकिस्तान ने किया... चिदंबरम के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक

By अंकित सिंह | Jul 28, 2025

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी का खंडन करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में लोगों को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता के उदाहरण दिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत यह है कि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का बचाव किया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने साफ तौर पर कहा कि लोगों को सबूत की ज़रूरत नहीं है। हमने इसका सामना किया है। यह सब पाकिस्तान का किया-धरा है, जो न तो खुद तरक्की कर पाया और न ही चाहता है कि कोई और ऐसा करे। दूसरी ओर, शिवसेना नेता संजय राउत ने पी चिदंबरम के बयान से सहमति जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की माँग की। उन्होंने कहा, "चिदंबरम साहब शायद सही कह रहे हैं। गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था।"

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले वाले बयान पर चिदंबरम ने दी सफाई, कहा- इंटरव्यू का क्लिप काट गलत सूचना फैलाई गई

27 जुलाई को क्विंट समाचार आउटलेट को दिए एक साक्षात्कार में, पी चिदंबरम ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया, "मेरा मतलब है, जहाँ तक हम जानते हैं, वे घरेलू आतंकवादी हो सकते हैं। आप यह क्यों मान लेते हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे? इसका कोई सबूत नहीं है। वे नुकसान भी छिपा रहे हैं।" उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर भी सवाल उठाया।

प्रमुख खबरें

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई