चीन को लेकर विपक्षी पार्टियों पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- देश के सम्मान की बात हो तो राजनीतिकरण न करें

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2022

जयपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जोधपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 'चीन ने यह किया,' 'चीन ने वह किया।' ऐसे राजनीतिक नेताओं से मैं कहता हूं कि जब भी देश के सम्मान की बात हो तो राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। दरअसल, राजनाथ सिंह जोधपुर के सालवा कलां में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया।

इसे भी पढ़ें: वेंटिलेटर सपोर्ट पर राजू श्रीवास्तव, योगी और राजनाथ ने परिवार से की बात, दिया मदद का भरोसा 

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राजनाथ सिंह जब जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे तो भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत, सांसद पीपी चौधरी और राजेंद्र गहलोत समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि महानायक वीर दुर्गादास राठौड़ की आज 385वीं जयंती है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने सालवा कलां में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जिसका निर्माण जयपुर के मूर्तिकार ने किया है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती